PC: amarujala
दुनिया में हम कहीं भी जाए सभी देशों में अभिवादन करने के अलग अलग तरीके होते हैं। ये किसी का एक दूसरे को सम्मान देने का तरीका होता है। अभिवादन करने के अलग अलग जेस्चर होते हैं जिस तरह भारतीय नमस्ते के माध्यम से अभिवादन करते हैं तो कुछ लोग हाथ मिला कर तो कुछ सिर झुका कर अभिवादन करते हैं। अभिवादन के कई तरीके हैं, लेकिन सऊदी अरब या खाड़ी देशों में अभिवादन करने का दुनिया में सबसे अनोखा तरीका है।
सऊदी अरब समेत खाड़ी देशों में जब एक दूसरे से लोग मिलते हैं, तो आपस में नाक रगड़ते हैं। इन देशों में अरबपति और खरबपति शेख भी आपस में नाक टकराते हैं। लेकिन भला वो ऐसा क्यों करते हैं, इसी बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
खाड़ी अरब संस्कृतियों में आपस में नाक रगड़ना, जिसे खश्म-मख या नाक चूमना भी कहा जाता है, अभिवादन करने का यह पारंपरिक तरीका है। यह सम्मान, मित्रता, स्नेह दिखाता है।
ये परंपरा वर्षों से चलती आ रही है। कई बार वे नाक को हलके से छूते हैं और कई बार अपनी छाती पर भी हाथ रखा जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि इनुइट और स्कैंडिनेवियाई लोग भी ऐसी परंपरा का पालन करते हैं। इसमें नाक रगड़ने से लेकर चुंबन तक की कई क्रियाएं शामिल होती हैं, लेकिन इनमें नाक को छूना जरूरी होता है।
You may also like

PAK vs SA Highlights: क्विंटन डिकॉक ने 7 छक्कों की मदद से तूफानी शतक ठोका, 59 गेंद रहते साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराया

7 ओवर में 100 से ज्यादा रन ठोके, फिर भी मिली हार... वेस्टइंडीज-न्यूजीलैंड मैच में तो गजब ही हो गया

जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य

बलिया: मारपीट के आरोपी को मिली कोर्ट उठने तक की सजा, पुलिस के हाथ लगी सफलता, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार में बन रही एनडीए सरकार, महागठबंधन का अस्तित्व खतरे में: दिनेश शर्मा




